Tuesday, February 16, 2010

अपहृत बीडीओ की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

घाटशिला/जमशेदपुर। झारखंड में नक्सलियों द्वारा अपहृत धालभूमगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रशांत कुमार लायक की पत्नी जूली भारती ने आज राज्य सरकार पर उनके पति की रिहाई के मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके पति को कुछ होता है तो वह रांची में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ आत्मदाह कर लेंगी। श्रीमती भारती ने घाटशिला में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भी आज इस आशय का एक पत्र फैक्स किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण चार दिन बाद भी उनके पति नक्सलियों की कैद में हैं1 अगर उन्हें कुछ होता है तो वह अपनी बेटी के साथ आत्मदाह कर लेंगी। ज्ञातव्य है कि श्री लायक को गत शनिवार को नक्सलियों ने उनके कार्यालय से अगवा कर लिया था। उन्होंने उनकी रिहाई के लिए अपने 14 गिरफ्तार समर्थकों को जेल से छोड़ने की शर्त रखते हुए इसके लिए आज शाम छह बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
देशबंधु

No comments:

Post a Comment