Thursday, February 25, 2010

नक्सलियों ने की डाक्टर की गोली मारकर हत्या

0 चार नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़े0 नक्सलियों ने युवक को चाकू से गोदाजगदलपुर !
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह नक्सलियों ने एक आरएमपी डॉ खलील खान की गोली मारकर हत्या कर दी। बस्तर संभाग में संभवत: नक्सलियों द्वारा किसी डाक्टर की हत्या की पहली घटना है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के केरलापाल के गांव में प्राईवेट क्लीनिक संचालित करते करते थे। आज सुबह लगभग दस बजे अचानक की तीन नकाबपोश आए और उन्होंने रिवाल्वर से उन्हें गोली मार दी। खलील खान की मौकाएवारदात पर ही मौत हो गई । बस्तर आई जी टी जे लांगकुमेर ने बताया कि हत्या का कारण अज्ञात है। जिसकी छानबीन की जा रही है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज दोपहर नक्सलियों के ठिकाने में दबिश देकर पुलि स ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उसूर थाना क्षेत्र में सीतापुर गांव के जंगल में नक्सली वारदात के इरादे से छिपे हुए हैं। तत्काल पुलिस के संयुक्त बल द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई और भागते हुए चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ गए नक्सलियों के कब्जे से हथियार एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं।भानुप्रतापुर क्षेत्र में पुलिस ने एक संघम सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के भानुप्रतापुर पुलिस ने बाला सिंह नामक एक संघम सदस्य को भरमार बंदुक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए संघम सदस्य की पुलिस को काफी दिनो से तलाश कर रही थी। बीती रात कोंडागांव के मेले में गुड्डू नामक एक युवक की नक्सलियों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। घटना के संबध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम कुसमा का निवासी था। एक अन्य घटना क्रम में नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबीर के शक में पकड़ा गया ग्रामीण उनके चंगुल से भाग निकला। बताया गया कि कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र से नक्सलियों ने 53 वर्षीय रायसिंह आचला को पुलिस मुखबीर होने के शक में ग्राम कसादण्ड से अगवा कर लिया था। लेकिन रायसिंह नक्सलियों को चकमा देकर उनक चंगुल से भाग निकला।

No comments:

Post a Comment