Friday, February 26, 2010

धर्मान्तरण और नक्सली देश के लिए सबसे बड़ा खतरा : विहिप


पूर्णिया। धर्मान्तरण और नक्सली को विश्व हिन्दू परिषद् ने देश के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। संगठन ने इसके अलावा भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार द्वारा लापरवाही बरतने को आगे के लिए बड़ी समस्या बताते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार को सावधान किया है। गुरूवार को संघ कार्यालय में विहिप की धर्मरक्षा निधि की हुई बैठक में किशनगंज में अलीगढ़ विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा को दुर्भाग्यजनक बताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विहिप के जिला अध्यक्ष पंचानंद यादव ने कहा कि इन सभी मुद्दों से निजात के लिए हिन्दू समाज को संगठित होकर विरोध करने की अपील की। इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड तथा पंचायत में संगठन के विस्तार कर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। संभाग अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने हिन्दुओं से जातिगत भावना से उपर उठकर हिन्दु समाज के लिए काम करने की जरूरत बतायी। इस मौके पर कार्याध्यक्ष डा। विजय कुमार घोष, नंद किशोर यादव, भास्कर सिंह, विनोद कुमार, श्रवण कुमार, अमरेन्द्र गुप्ता, श्रीकांत तिवारी, रणधीर राज भदोरिया , प्रदीप चौधरी आदि मौजूद थे ।

No comments:

Post a Comment