Friday, February 26, 2010

बस्तर में हिंसा जारी, 24 घंटे में तीन हलाक


जगदलपुर। संघर्ष विराम के प्रस्ताव के बावजूद आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में पिछले 24 घंटे से हिंसा जारी है। इस दौरान माआोवादियों द्वारा अब तक तीन व्यक्तियों को मारे जाने की खबर है जिसमें एक डाक्टर भी शामिल है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के सुकमा तहसील के निकटवर्ती ग्राम केरलापाल में माओवादियसों द्वारा आज डाक्टर खलील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी प्रकार कल देर रात कोण्डागांव के मेले में गुड्डू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
कल बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सतीश गुप्ता नामक एक ठेकेदार का शव बरामद किया गया था। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को माटवाड़ा साप्ताहिक बाजार से ठेकेदार गुप्ता का अपहरण कर लिया गया था।

इसी बीच कांकेर जिले के कोयलीवेड़ा थाना क्षेत्र से माओवादियों द्वारा अगवा कर लिया गया एक व्यक्ति उनके चंगुल से भाग निकला है। पुलिस का कहना है कि 53 वर्षीय राय सिंह आचला नामक इस आदिवासी को पुलिस मुखबिरी के आरोप में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम कसादण्ड से अगवा कर लिया गया था।

रायसिंह आचला की शिकायत पर कोयलीबेड़ा पुलिस ने आज अज्ञात माओवादियों के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया है।

No comments:

Post a Comment