Sunday, February 14, 2010

आपसी झडप - नक्सली की मौत

जमशेदपुर. 14 फरवरी. झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र में आज नक्सलियों के बीच हुई आपसी झड़प में एक संदिग्ध नक्सली की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जियान गांव में हुई नक्सलियों की आपसी झड़प में संजीव मुंडा को पीठ में गोली लग गयी। उसे यहां टाटा मेन अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे नागरिक सुरक्षा समिति के लोगों ने मारा है। ज्ञातव्य है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में माओवादी उग्रवादियों से निपटने के लिए पुलिस की मदद से नागरिक सुरक्षा समिति का गठन किया जाता है।

No comments:

Post a Comment