Sunday, February 14, 2010

वामपंथी और लोकतंत्र के संयुक्त मोर्चे की ज़रूरत - प्रचंड

काठमांडू. 14 फरवरी. नेपाल की एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी यूसीपीएन के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल (प्रचंड) और महासचिव राम बहादुर थापा ने देश में वामपंथियों और लोकतांत्रिक शक्तियों के संयुक्त मोर्चा बनाने पर जोर दिया है। माओवादी पीपुल्स वार के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कल जारी संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने कहा कि देश की सम्प्रभुता और नागरिक सर्वोच्चता के लिए चलाए गए माओवादी अभियान ने लोकोन्मुख क्रांति का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि यह क्रांति जनता की लड़ाई और उनकी आवाज के साथ आगे बढ़ी है। यूसीपीएन के शीर्ष नेताओं ने कहा कि नेपाली क्रांति की दिशा। विचारधारा और नेतृत्व मार्क्सवाद, लेनिन और माओवाद के सिध्दांतों पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे भी क्रांति के मार्ग पर चलने की अपनी प्रतिबध्दता दोहराई। (नवभारत से)

No comments:

Post a Comment