Monday, February 8, 2010

नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक नौ को

नई दिल्ली। केंद्र ने आज कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि वे वार्ता के लिए राजी नहीं हो जाते। केंद्र ने साथ ही यह भी कहा कि इस अभियान के संबंध में अगले माह कोलकाता में नक्सल प्रभावित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक नौ फरवरी को होगी। इसमें शामिल होंगे झारखंड, उ़डीसा, पश्चिम बंगाल व बिहार के मुख्यमंत्री। उधर, गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री शिबु सोरेन के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान तभी रूकेगा जब वे हिंसा छो़ड वार्ता की मेज पर आएंगे।

No comments:

Post a Comment