Friday, February 5, 2010

भोले-भाले लोगों से घिनौने कृत्य करा रहे माओवादी


धमतरी ! प्रदेश के भोले -भाले ग्रामीणों को बहका कर माओवादी उन्हे नक्सली बना कर उनसे घिनौने कृत्य करा रहे है। लेकिन अब प्रदेश के लोग धीरे-धीरे जागरूक होते जा रहे है। नक्सलवाद के खिलाफ छिड़ी लड़ाई में वे पुलिस की मदद कर रहे है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसैन ने कही।

नक्सल विरोधी प्रदर्शनी के आज अंतिम दिन प्रदर्शनी स्थल पहुंच कर पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शेख ने कहा कि गांधी जी के पुण्य तिथि के अवसर पर यह प्रदर्शनी इसलिए लगाई गई ताकि हम आम लोगों में गांधीवाद और नक्सलवाद के बीच का अंतर समझा सके। और इसमें हमें कामयाबी भी मिली है। शहर के लोग जान गए है कि किस तरह से नक्सली सीधे साधे लोगों को बहला-फुसला कर उनसे घिनौने कृत्य करा रहे है।

एक प्रश् के उत्तर में श्री शेख ने कहा कि जितने भी नक्सली कमाण्डर होते है, वे आंध्रप्रदेश के निवासी है ये लोग छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के लोगों का इस्तेमाल करते है। और इन्हे हथियार उड़िसा से प्राप्त होता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नक्सली कभी भी सीधी बातचीत करना पसंद नही करते। वे सिर्फ बंदूक की नोक पर लोगों को प्रताड़ित कर सकते है।

नक्सल विरोध प्रदर्शनी के बारे में श्री हुसैन ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी लगाने से लोगों में जागरूकता आई है। और अब इसी तरह की प्रदर्शनी नगरी सिहावा क्षेत्र में भी लगाई जाएगी। ताकि वहां के भोले-भाले ग्रामीण भी जान सके कि किस तरह से माओवादी अपने फायदे के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक विजय कटरे भी उपस्थित थे।

1 comment:

  1. सही कहा इनके सरगना आंध्र प्रदेश में रहते हैं उनके ख़िलाफ़ क्या कार्यवाही हो रही है ?

    ReplyDelete