Sunday, February 14, 2010

उड़ीसा में नक्सली गिरफ्तार

भुवनेश्वर। उड़ीसा के सम्बलपुर जिले के केसिंदा इलाके से शुक्रवार को पुलिस ने एक महिला सहित दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया।महिला नक्सली की पहचान ए। देहुरी उर्फ नलिनी बिस्वाल के रूप में की गई है।सम्बलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक असित पाणिग्रही ने कहा, "हमने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। देहुरी कई सार्वजनिक इमारतों में बम विस्फोट करने और विभिन्न हिंसक गतिविधियों में शामिल रही है।"पुलिस के मुताबिक दूसरा नक्सली भाबग्रही संधा विकास कार्यो से जुड़े ठेकेदारों से उगाही करने के मामले में शामिल रहा है।पुलिस ने उनके पास से 339,500 रुपये, नक्सली साहित्य और पर्चे बरामद किए।देहुरी ढाई साल के एक बच्चे की मां है और उसकी शादी एक अन्य नक्सली कुनू देहुरी से हुई है।
भुवनेश्वर, 11 फरवरी । उड़ीसा में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन सेठी ने बताया, "नक्सली नेता मार्शल मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। सुंदरगढ़ जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।" पुलिस के मुताबिक मार्शल मुंडा दो सप्ताह पहले हुई मजदूर संघ के नेता थॉमस मुंडा की हत्या से कथित तौर पर सम्बद्ध है। एक अन्य घटना में सांबलपुर पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस यह बताने से इंकार कर रही है कि दोनों नक्सलियों को कब गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment