Wednesday, March 24, 2010

कालोसोना मंडल हत्या मामले में चार नक्सली गिरफ्तार

पुरुलिया। जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेकड़ीडी ग्राम में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने छापामारी कर चार माओवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार माओवादियों में शक्तिपद मंडल, कैलाश मंडल, उत्तम मंडल एवं रंजित मंडल शामिल हैं। ये सभी खेकड़ीडी ग्राम निवासी हैं तथा खुफिया विभाग का दावा है कि कालोसाना मंडल हत्याकांड में इनकी संलिप्तता है। खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत तीन मार्च, 2010 में माओवादियों ने खेकड़ीडी ग्राम में आकर गांव निवासी सीपीएम समर्थक कालोसोना मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कालोसोना मंडल का बड़ा भाई युधिष्ठिर मंडल सीपीएम की बलरामपुर जोनल कमेटी का सदस्य तथा बलरामपुर पंचायत समिति का सहसभापति है। माओवादियों के हमले की आशंका से युधिष्ठिर मंडल पहले ही गांव छोड़कर दूसरी जगह रह रहा था। परंतु उसका भाई गांव में ही रहता था, जिसकी नक्सलियों ने हत्या कर दी। खुफिया विभाग का दावा है कि गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ कालोसोना की हत्या करने का आरोप है। आरोपी अपने परिजनों से मिलने जब घर आये तब सुरक्षा बलों ने इन्हें दबोच लिया। खुफिया विभाग इन आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

No comments:

Post a Comment