Thursday, April 29, 2010

माओवादी हमले में लिप्त दंपत्ति गिरफ्तार

खुर्दा। गत 15 फरवरी, 2008 को माओवादी हमले की घटना के सिलसिले में नयागढ़ जिला के एक माओवादी दंपत्ति को नयागढ़ टाऊन पुलिस ने गुणुपर से गिरफ्तार किया है। उनकी दो वर्ष की एक बेटी भी थी। नयागढ़ न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उनकी जमानत नामंजूर होने के बाद पुलिस उन्हे रिमाण्ड पर ले गयी। ये दंपत्ति नयागढ़ जिला रणपुर के लखनपुर कमलाकांत सेठी व उनकी बीबी रायगढ़ा जिला के गुराड़ी सम्बरलेण्डी गांव की चन्द्रावती टुकरा को पुलिस ने गुणपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद पुन: माओवादी घटना मे संलिप्तता के कारण पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। माओवादी के बारे में अधिक जानकारी के लिए पुलिस ने उन्हे रिमाण्ड पर लिया है।

No comments:

Post a Comment