Saturday, January 30, 2010

नक्सलियों के विरुध्द केंद्र के साथ : शिबू

नक्सल समस्या के समाधान पर केन्द्रीय गृहमंत्री पी। चिदम्बरम् एवं मुख्यमंत्री शिबू सोरेन तथा उनके सहयोगियों के साथ हुआ बैठक के दौरान कन्द्रीय गृहमंत्री ने राज्य सरकार को और राज्य सरकार ने केन्द्र को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। श्री सोरेन ने कहा कि नक्सलियों के विरुध्द अभियान में वह केन्द्र के साथ हैं। बैठक के बाद नक्सल समस्या के समाधान के तौर-तरीके पर केन्द्र एवं राज्य के बीच मतभेद की अफवाहों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार नक्सल समस्या के प्रति पूर्णतया गम्भीर हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम् के साथ नक्सल समस्या पर आज हुआ बातचीत सार्थक, सद्भावनापूर्ण एवं सहयोगात्मक रही। मुख्यमंत्री ने राज्य में जारी नक्सलवाद और उससे निपटने की नीति तथा सोच को केन्द्रीय गृहमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को विकास के पर ले जाने के प्रति सरकार वचनबध्द है। सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति पूर्णतया संकल्पित है। केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम् के साथ आज नक्सल समस्या के समाधान के लिए हुआ बैठक में मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उप मुख्यमंत्री रघुवर दास, सुदेश महतो, गृह सचिव जे.बी. तुबिद, पुलिस महानिदेशक नेयाज अहमद एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि नक्सल विरोधी अभियान राज्य सरकार के थ परामर्श के बाद शुरू किया जायेगा। झारखंड की सीमाएं उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमाओं से सटी हुई है और राज्य के 24 में से 20 जिले उग्रवाद प्रभावित जिलों की श्रेणी में शामिल हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री ने आगामी सात फरवरी को उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है, इस बैठक में नक्सल उन्मूलन अभियान को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment