Friday, January 29, 2010

इंस्पेक्टर शहीद हो गया नक्सलियों से लड़ते-लड़ते

बीजापुर जिले में इंजरम से भेज्जी के बीच गोरखा में एटटेगट्टा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के ब्लास्ट हो जाने से श्री नायर का दाहिना पैर उड़ गया। उन्हें इंजरम पहुँचाया गया। इस दौरान राजधानी से हेलिकॉप्टर रवाना होने की खबर पर इंतजार किया जाता रहा। मगर करीब दो घंटे बाद भी हेलिकॉप्टर के नहीं पहुँचने से श्री नायर को वाहन से कोंटा उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना में एक जवान भी घायल हुआ है ,जो खतरे से बाहर है। यह पहली बार हुआ है जिसमें नक्सलियों ने पगडंडी पर प्रेशर बम बिछा रखा था। शहीद श्री नायर तिरुमला केरल के निवासी थे और सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी के कंपनी कमांडर थे। जांबाज परिश्रमी, साहसी एवं लोकप्रिय अधिकारी श्री नायर का शव उनके गृहग्राम रवाना कर दिया गया। इस घटना के बाद कोंटा बंद रहा। स्वास्थ्य अमले की लापरवाही : घटना कि खबर मिलते ही डॉक्टरों को एंबुलेंस से तत्काल मौके पर रवाना करने को कहा गया। बावजूद दो घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मचारी इंजरम के लिए रवाना हुए। डॉक्टरों की लापरवाही से घायल पुलिस अधिकारी का समय पर उपचार नहीं हो पाया। डॉक्टरों के पहुँचने से पहले श्री नायर को कोंटा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जा चुका था। एक अन्य घटना में बेदरे थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकेली व कुटरू के बीच हुई मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल अजय भगत के पैर में गोली लगी। एसडीओपी अशोक सिंह ने बताया कि घात लगाए नक्सलियों के खिलापᆬ पार्टी ने जब हमला किया तो वे भाग गए। घायल हुए जवान को हेलिकॉप्टर से जगदलपुर रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment