Friday, January 29, 2010

बिहार का सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में बिहार सीमा पर पुलिस ने एक ईनामी नक्सली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जिले के पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि एक सक्रिय नक्सली हथियारों के साथ पुलिस कैंप की टोह लेने के लिए बिहार सीमा पर ओबरा क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, जिसके बाद बिहार-झारखंड सीमा पर पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल [पीएसी] के जवानों की गश्त बढ़ा दी गई।

सिंह के बताया कि गुरुवार रात धनपेड़वा के जंगल के पास एक नक्सली पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। चारों तरफ से घेरकर उसे एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली कइल चेरो ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और झारखंड-बिहार के नक्सली सब कमांडर मुन्ना विश्वकर्मा गैंग का सक्रिय सदस्य है।

सिंह ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली से बिहार व झारखंड के नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं हाथ लगीं हैं।



(जागरण से साभार )

No comments:

Post a Comment