
नारायणपुर(वार्ता)। "ऑपरेशन ग्रीन हंट" के चलते इस साल पहली बार बस्तर के धुर नक्सल इलाके अबुझमाड़ में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा लहराया जाएगा। सुरक्षा जवानों की मौजूदगी के कारण वहाँ के सरकारी अमले और स्कूली बच्चों ने पहली बार तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अबुझमा़ड़ के सघन जंगलों से भरे गाँवों में इस बार गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के आदिवासियों को आजादी की असलियत से अवगत करा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इससे पूर्व राष्ट्रीय पर्वों पर भी नक्सली आंतक के कारण यहाँ कोई तिरंगा फहराने की हिम्मत नहीं कर पाता था और नक्सली काला झंडा लहराते थे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अबुझमा़ड़ के जंगलों में केंद्रीय सुरक्षा बल छत्तीसग़ढ़ सशस्त्र बल और सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त कर रहे है।
जय हिन्द
ReplyDeleteवन्दे मातरम