Thursday, May 20, 2010
बंदूक तलवार से हम कभी भी शांति नहीं ला सकते है: अधोक्षानंद जी
Wednesday, May 12, 2010
उडीसा में पुलिस ने 14 माओवादी पकडे
Thursday, April 29, 2010
नक्सलियों ने फारेस्टर की नृशंस हत्या की
बताया गया कि बुधवार की रात 40 सशस्त्र नक्सली नुंआपाड़ा जिला के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य के भरुआमुंडा जांच नाका पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां कार्यरत फारेस्टर संग्राम केशरी स्वांई को जबरन अपने साथ ले गए। जांच नाका से थोड़ी दूर ले जाने के बाद नक्सलियों ने संग्राम का हाथ-पैर बांध दिया और उसके हाथ-पांव काटने के बाद एसएलआर से उसे गोली मार दी। संग्राम स्वांई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के नाम से हिन्दी में लिखे पोस्टर भी मिले हैं, जिसमें जल-जंगल-जमीन पर आदिवासियों का अधिकार बताया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को नुंआपाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक विवेक रथ और एसडीपीओ प्रसन्न पंडा भरुआमुंडा पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान वहां से एसएलआर का एक खाली खोखा भी बरामद हुआ। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान शुरू नहीं किया गया था। मृत संग्राम केशरी स्वांई का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए खरियार भेजा गया है। बाद में शव को उसके पैतृक गांव कटक जिला के निआली भेजा जाएगा। बताया गया कि फारेस्ट गार्ड के रूप में कार्यरत संग्राम केशरी को वर्ष 2008 में पदोन्नति मिली थी और वह फारेस्टर बना था।
माओवादी हमले में लिप्त दंपत्ति गिरफ्तार
Wednesday, April 28, 2010
नक्सलियों ने वन्य सुरक्षाकर्मी की हत्या की
भुवनेश्वर। उड़ीसा में बुधवार देर रात नक्सलियों ने एक वन्य सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार नुआपाड़ा जिले में बुधवार रात भारुमुंडा वन्य क्षेत्र स्थित एक जांच चौकी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया और एक सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी।
एक अन्य घटना में कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर इलाके में नक्सलियों ने बुधवार को एक पुल को विस्फोट कर उड़ा दिया।
Monday, April 26, 2010
नक्सलियों की आर्थिक नाकेबंदी २४ से जारी
माओवादियों की सप्ताव्यापी आर्थिक नाकेबंदी शुरू
भुवनेश्वर। २६ अप्रैल । दक्षिण ओड़िशा के माओवाद प्रभावित अविभक्त कोरापुट जिला में माओवादियों की सात दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी के पहले दिन रास्तों के अवरोधों के कारण यातायात पर प्रतिकूल असर पड़ा। हालांकि पहले दिन कहीं से किसी हिंसा की खबर नहीं मिली है, मगर कई इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गाड़ियों की आवाजाही को सामयिक तौर पर बंद कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले माओवादियों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान ओड़िशा राज्य सड़क परिवहन निगम की तीन बसें जला दी गयीं थीं। प्रशासन ने सुरक्षा के तौर पर फुलवाणी-पारलाखेमुण्डी, मोहना-रायगड़ा-गजपति, जयपुर-मोटू, जयपुर-माछकुण्ड, जयपुर-बईपारीगुड़ा रुट पर सरकारी बसों की आवाजाही को बंद कर दिया है। साथ ही इन इलाकों से होकर गुजरने वाली रेल गाड़ियों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है। प्रशासन ने आदेश दिया है कि किसी भी सम्भावित स्थिति से निपटने के लिए अर्द्धसैनिक बल और पुलिस बल तैयार रखा जाए।
ऑपरेशन ग्रीनहण्ट के विरोध में माओवादियों के सप्ताहव्यापी बंद के पहले दिन कोरापुट, रायगड़ा और मालकानगिरी जिला के विभिन्न रास्तों पर पेड़ काटकर रास्ता अवरोध किए जाने के चलते यातायात पर असर पड़ा। कई इलाकों में माओवादियों द्वारा पोस्टर लगाए गए है। जयपुर-मालकानगिरी मुख्य राजमार्ग गोविन्दपाली घाटी और झाड़िरीगुड़ा इलाके में बड़े-बड़े पत्थर और पेड़ काटकर रास्तों पर डाले गए है। माओवादियों ने कई जगहों पर सरकारी सम्पत्तिको नुकसान पहुंचाया है। नारायण पाटना ब्लाक के कोड़ापदर में डीपीईपी द्वारा निर्मित स्कूल के दो कमरों में तोड़फोड़ की गयी है एवं निकटस्थ एलआई सरकारी क्वार्टरों पर भी आक्रमण किया गया है। नारायण पाटना से तीन किमी. की दूरी पर राजमार्ग को माओवादियों ने खोद डाला है, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। सप्ताह भर चलने वाले आर्थिक अवरोध को देखते हुए प्रशासन फूंक फूंककर कदम उठा रहा है।
Saturday, April 17, 2010
इंद्रावती नदी पार कर 200 नक्सलियों ने किया प्रवेश
छह अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के 76 जवानों को मारने वाले नक्सलियों का एक दल दो दिन पहले इंद्रावती नदी पार कर दक्षिण उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में घुस आया है। इस दल में दो सौ नक्सलियों के होने की जानकारी मिली है।
छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार नक्सलियों के इस दल ने तीन समूहों में बंटकर इंद्रावती नदी को पार किया। रास्ता दिखाने के लिए नक्सली अपने साथ एक बालिका को भी लाये थे। ठिकाने पर पहुंचने के बाद उसे वापस भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व जागरण ने खुलासा किया था कि नक्सलियों ने बोट विंग का गठन कर लिया है और आने-जाने के लिए जल मार्ग का इस्तेमाल कर सकते है। बताया गया कि नक्सलियों की इस घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद मलकानगिरी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया पर नक्सलियों का कुछ पता नहीं चला। माना जा रहा है कि हमेशा की तरह इस बार भी नक्सली अपने सुरक्षित ठिकानों की ओर चले गए हैं, जहां उनका दबदबा है। पुलिस भी इन इलाकों में घुसने से हिचकती है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने उड़ीसा सहित सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों को सतर्क किया है कि नक्सली इलाकों से हेलीकाप्टरों के उड़ान भरने के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाये। नक्सली कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले हेलीकाप्टर और विमान को निशाना बना सकते है।
Monday, April 12, 2010
नक्सलियों ने विस्फोट कर कलवर्ट उड़ाया
भुवनेश्वर । शुक्रवार की देर रात नक्सलियों ने कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर-नारायण पाटना रास्ते पर लैंडमाइन विस्फोट कर कलवर्ट को उड़ा दिया। कलवर्ट क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। कोरापुट पुलिस मौके पर पर पहुंच घटना की जांच कर रही है। पुलिस तथा सीआरपीएफ द्वारा माओवादियों की तलाश में कांबिंग आपरेशन भी चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा घटनास्थल पर छोड़े गए पोस्टर में आपरेशन ग्रीन हंट तुरंत बंद करने व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम के इस्तीफे की भी मांग की गई है।
Friday, March 26, 2010
नक्सलियों के सफाये को सरकार प्रतिबद्ध
झारसुगुड़ा। नक्सलियों की गोली से शहीद हुए जिले के दो जवान कूदोपाली निवासी बलराम प्रधान व रेगाली-सर्गीपाली के दीपक सेन भोई को गार्ड आफ आनर दिये जाने के अवसर पर पहुंचे राज्यसभा सांसद किशोर कुमार महांती ने कहा कि दोनों जवानों ने माटी की रक्षा व असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए अपने प्राणों की परवाह किये बिना उनसे मुकाबला करते हुए शहीद हुए है।
श्री महांती ने कहा कि सरकार नक्सलियों के पूर्ण रूप से सफाये के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार के साथ संयुक्त रूप से राज्य सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ ग्रीनहंट आपरेशन किया है, उससे नक्सली बौखला गये है। वहीं ब्रजराजनगर विधायक अनूप साय ने कहा कि जब तक सरकार अपनी गलत नीतियों को नहीं बदलती व नक्सलियों को बढ़ावा देने वाले तथा किन कारणों से लोग नक्सली बन रहे है, उसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक हमारे वीर जवान व निरीह लोग नक्सलियों की गोली के शिकार होते रहे है। वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी संदीप अवस्था व त्रिनाथ ग्वाल ने भी शहीदों को नमन करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
माओवादी हिंसा से संयुक्त अभियान पर प्रभाव नहीं पड़ेगा
Wednesday, March 24, 2010
चाकुलिया में भी पड़े थे कानू सान्याल के कदम
नक्सलियों ने दो अपहृत भाइयों की जान बख्शी
लहुनीपाड़ा। सुंदरगढ़ जिले के केबलांग थाना अन्तर्गत जामुडीही से नक्सलियों द्वारा अपहृत ढाबा मालिक समेत उसके भाई को नक्सलियों के प्रजा कोर्ट ने निर्दोष करार देने से उन्हें मुक्त कर दिया गया है लेकिन उनके साथ ही अपहृत कोईड़ा के जिला परिषद सदस्य व माकपा नेता आनंद मासी होरो का सुराग लगा पाने में पुलिस विफल रही है।
केबलांग थाना अंचल के जामुडीही पर स्थित मोटु ढाबा के मालिक हरिनाथ मुंडारी तथा राशन दुकान चलानेवाले नरेंद्र मुंडारी समेत राक्सी से कोईड़ा जिला परिषद सदस्य तथा माकपा नेता आनंद मासी होरो का शुक्रवार की रात सशस्त्र नक्सलियों ने अपहरण कर लिया गया था। जिसमें नक्सलियों ने तीनों के चेहरे पर काला कपड़ा बांधने समेत उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें एक डंपर में बिठाकर केबलांग से तकरीबन 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित झारखंड के सीमा के पास सारंडा जंगल में ले गये। नक्सलियों के कब्जे से मुक्त हुए दोनों मुंडारी भाइयों का कहना है कि उन लोगों को वहां पर नक्सलियों के प्रजा कोर्ट में पेश किया गया। प्रजा कोर्ट में नक्सलियों ने दोनों भाइयों के पुलिस मुखबिर न होने तथा किसी राजनीतिक दल से संबंध न होने के कारण उन्हें निर्दोष करार देकर मुक्त कर दिया। जिसके बाद दोनों भाइयों को शनिवार की रात नौ बजे बड़जोर जंगल में छोड़ दिया। इन लोगों से लूटी गयी दो बाइक वापस कर दी गयी। नक्सलियों के कब्जे से छूटकर घर लौटने पर उनके परिजनों में हर्ष देखा जा रहा है। दूसरी ओर अपहृत जिला परिषद सदस्य आनंद मासी होरो का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसमें उनकी हत्या किये जाने की आशंका तेज हो गयी है। दूसरी ओर घटना के 48 घंटों बाद भी पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंची है, जिससे अंचल के लोगों में भय व्याप्त है।
माओवादियों से निपटने को केंद्र व राज्य स्तर पर प्रयास तेज
उड़ीसा में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अतिरिक्त बल
उड़ीसा में नक्सलियों ने पटरी उड़ाई
नक्सलियों ने पुलिसकर्मी की हत्या की
भुवनेश्वर ! नक्सलियों ने उड़ीसा के मलकानगिर जिले में मंगलवार को एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि सशस्त्र नक्सलियों ने जिले के मारीबेड़ा गांव में बासुदेव खिल्ला की हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार लगभग 15 की संख्या में आए नक्सलियों ने एसपीओ पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। खिल्ला के साथ रहे एक अन्य व्यक्ति राम पुजारी को भी गोलियां लगी हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद
पुलिस ने बताया कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एसओजी के तीन जवानों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। चार घायल जवानों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें विशाखापत्त्चनम भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान संजीत के. टिरके, बलराम प्रधान और दीपक सानभाय के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में माओवादियों को किसी तरह के नुकसान का अभी तक पता नहीं लगा है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी के बाद यहां जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भाग गए नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस ने कहा कि पास के मल्कानगिरी जिले में एक अन्य घटनाम में माओवादियों ने चित्रकोंडा में खनिजों के परिवहन वाली एक निजी औद्योगिकी कंपनी की पाइपलाइन के पास पंप हाउस और नियंत्रण कक्ष को उड़ा दिया। पुलिस के मुताबिक हथियारों से लैस करीब 50 सशस्त्र उग्रवादियों ने आज सुबह इलाके में धावा बोला और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को काबू में करके विस्फोट कर दिया। माओवादियों ने कल भी उड़ीसा में दो विस्फोट किए थे, जिसके बाद 48 घंटे के उनके बंद के दौरान मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।