Showing posts with label बस्तर. Show all posts
Showing posts with label बस्तर. Show all posts

Tuesday, August 17, 2010

तीन नक्सली गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर हथियार और विस्फोटक सामाग्री बरामद की। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि जिले के रावघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत निब्रा गांव के जंगल में जिला पुलिस बल, विशेष पुलिस अधिकारी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया तथा उनसे हथियार और विस्फोटक सामाग्री बरामद की।

यादव ने बताया कि निब्रा के जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना पर रावघाट थाना से पुलिस दल रवाना किया गया था। पुलिस दल जब जंगल पहुंचा तब नक्सली वहां से भागने लगे। पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की और तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नक्सलियों से एक भरमार बंदूक, बारूदी सुरंग, डेटोनेटर और वायर समेत अन्य नक्सल समाग्री बरामद की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि तीनों नक्सलियों के खिलाफ क्षेत्र के विभिन्न थानों में हत्या और हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

Thursday, May 27, 2010

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की नक्सलियों द्वारा हत्या

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है।राज्य की पुलिस विभाग के प्रवक्ता पुलिस महानिरीक्षक आर के विज ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के केरलापाल गांव में नक्सलियों ने आज शाम जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्ष बुधरा सोढ़ी की गोली मारकर हत्या कर दी है। विज ने बताया कि जिले के सुकमा कस्वे में रहने वाले सोढ़ी आज अपने रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने केरलापाल गांव गए हुए थे। इस दौरान तीन नक्सलियों ने सोंढ़ी को घर से बाहर बुलाया और देशी कटे से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों ने सोढ़ी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है तथा हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है।इधर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सोढ़ी की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे नक्सलियों का अमानवीय क्रत्य कहा है।सिंह ने कहा है कि सोढ़ी की हत्या कर नक्सलियों ने अपने अमानवीय चेहरे को एक बार फिर उजागार किया है। नक्सलियों राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर कम, हिंसा और आतंक के जरिए अपनी लोकतंत्र विरोधी निरंकुश मानसिकता का परिचय दिया है।

गौरतलब है कि राज्य का बस्तर क्षेत्र सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा नक्सली यहां लगालगातार जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बना रहे है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में जहां भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष की हत्या कर दी थी वहीं लगभग छह महीने पहले राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री केदार कश्यप के भाई तानसेन कश्यप की जगदलपुर जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर गोली मार कर हत्या कर दी थी।

Monday, May 24, 2010

नक्सली हमले में शामिल कमांडर गिरफ़्तार

६ अप्रैल, २०१० को दंतेवाड़ा के चिंतलनार में हुए हमले में शामिल नक्सली कमांडर को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। नक्सली कमांडर को सोमवार को मीडिया के सामने पेश किया गया।आरोपी कमांडर बारसे लखमा के साथ पुलिस ने 5 और लोगों को भी मीडिया के सामने पेश किया। इन तमाम लोगों की गिरफ़्तार रविवार को हुई थी।गिरफ़्तार नक्सली ने बताया कि वो हमले के दिन अपने साथ 30 लोगों के साथ चल रहा था। इन लोगों पर चिंतलनार से निकली फोर्स की निगरानी की ज़िम्मेदारी थी। नक्सली ताड़मेटला में घात लगाकर बैठ गए जहां डेढ़ घंटे तक फ़ायरिंग हुई। इस हमले में नक्सलियों ने घायल जवानों को गोली मारकर उनका सामान लूट लिया था।घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली कमांडर पापा राव ने गांव में जाकर नक्सलियों को बधाई भी दी थी । पापा राव ने कहा था कि लड़ाई जारी रखना है।मालूम हो कि हमले के दौरान जवानों के गुम हुए वायरलेस सेट से नक्सलियों को ताज़ा जानकारी मिल रही थी । इसी जानकारी के आधार नक्सलियों ने चिंतलनार में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जिसमें कुल 76 जवानों की मौत हुई थी । इनमें 74 सीआरपीएफ़ के जवान थे जबकि दो लोग स्थानीय पुलिस के भी थे ।

Sunday, May 23, 2010

नक्सलियों ने गिराया टॉवर


नई दुनिया, जगदलपुर, २४ मई, 2010

नक्सलियों ने मिलकर एक वृद्ध का गला रेत दिया


नई दुनिया, जगदलपुर, २४ मई, 2010

नक्सली पकड़ा गया

बीजापुर। पुलिस ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के संजयपारा और मुचनार के बीच घेराबंदी कर शनिवार की शाम जनमिलिशिया के नक्सली कोरसा मुन्ना(२५) पिता सन्नू को गिरफ्तार किया। आरोपी बेलनार का निवासी है। चार साल पहले तालीकोड़ में सलवा जुड़ूम की सभा से लौट रहे ग्रामीणों को बम से उड़ाने के प्रयास में यह शामिल था। इस पर हत्या के प्रयास, आगजनी आदि मामलों में शामिल होने का आरोप है। जनमिलिशिया मेम्बर की पुलिस को कई मामलों में तलाश थी।

नक्सलियों द्वारा अपहृत वकील मुक्त

बीजापुर । आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदण्डा गाँव से दो दिन पहले अपहृत नोटरी सल्लूर एंकटी को नक्सलियों ने मुक्त कर दिया है। बताते हैं कि शनिवार की शाम माओवादियों ने उन्हें छोड़ दिया। अपहरण का कारण अज्ञात है। पुलिस के मुताबिक वकील से पूछताछ की गई लेकिन वे ना तो रिपोर्ट लिखाने के पक्ष में हैं और ना ही अपहरण का ब्यौरा देने के पक्ष में। वकील ने पुलिस को बताया कि नक्सलियों ने उनसे बातचीत की और फिर उन्हें छोड़ दिया। नक्सलियों से उनकी क्या बात हुई, इस बारे में नोटरी श्री एंकटी मौन हैं।

क्सलियों ने बनाया १२ ग्रामीणों को बंधक

बीजापुर । कल से नक्सलियों ने मद्देड़ थाना क्षेत्र के लोदेड़ और पामगल गाँव के बारह ग्रामीणों को बंधक बना रखा है। दो दिन पहले इनका अपहरण किया गया था। इनकी पतासाजी की जा रही है। इस बारे में थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। अपहरण का कारण अज्ञात है। एसपी अविनाश मोहंती ने बताया कि पुलिस को इस बारे में सूचना मिली है लेकिन रिपोर्ट नहीं होने से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने पर ही इसकी पुष्टि की जा सकती है।

Saturday, May 22, 2010

चालीस किलो विस्फोटक वाली बारूदी सुरंग मिली

कांकेर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस को 40 किलो विस्फोटक वाली बारूदी सुरंग मिली है। वहीं नागपुर में एक स्थानीय अदालत ने नक्सलियों को कथित रूप से गोला-बारूद सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस रिमांड में भेज दिया।

कांकेर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त गश्ती दल को फरफुदी गांव के पास एक बारूदी सुरंग मिली है जिसमें 40 किलो विस्फोटक लगाया गया है। गश्ती दल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इसे निकाल गया। बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया। इसके साथ ही पिछले दो सप्ताह में 180 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया जा चुका है।

यादव ने बताया कि नक्सलियों ने कांकेर में हाइवे के साथ यह बारूदी सुरंग बिछा रखी थी। विस्फोटक की इतनी मात्रा का मतलब यही निकलता है कि वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे।

उधर, हाल ही में आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार किए गए और बाद में नागपुर पुलिस के हवाले कर दिए गए नक्सलियों के एक कथित आ‌र्म्स सप्लायर को नागपुर की एक स्थानीय अदालत ने 28 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार विष्णु प्रसाद उर्फ नागार्जुन कथित रूप से कई श्रोतों से हथियार व गोला-बारूद जुटाता था और फिर नियमित रूप से माओवादियों को सप्लाई करता था। प्रसाद 2006 से ही भगोड़ा हो गया था। उस पर आ‌र्म्स एक्ट व गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत नागपुर के पुलिस स्टेशन में दर्ज थे।

माओवादी संगठन में बच्चों की भर्ती चितांजनक

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत में माओवादियों द्वारा अपने संगठन में बच्चों की भर्ती पर गहरी चिंता प्रकट की है और कहा है कि इस बात की विश्वसनीय रिपोर्ट है कि कुछ बच्चे जबरदस्ती स्कूल से भर्ती कर लिए जाते हैं।

सशस्त्र संघर्ष पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में माओवादियों द्वारा सशस्त्र संघर्ष में बच्चों का इस्तेमाल बहुत ही चिंताजनक है। इस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि अक्टूबर, 2009 में नक्सलियों ने अपने सशस्त्र संगठन के लिए पांच लड़के-लड़कियां देने के लिए गांववासियों को मजबूर किया था।

महासचिव बान की-मून द्वारा इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की कई विश्वसनीय रिपोर्ट हैं कि स्कूलों से लाकर जबरदस्ती बच्चे माओवादी संगठन में भर्ती किए जाते हैं। यह रिपोर्ट अब सुरक्षा परिषद को सौंपी जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि नक्सली कहते हैं कि बच्चे केवल संदेशवाहक और मुखबिर के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन उन्होंने यह भी माना है कि बच्चों को बारूदी सुरंग समेत घातक और गैरघातक हथियारों का प्रशिक्षण देते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक नक्सली सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचाने और स्थानीय लोगों में दहशत फैलाने के लिए स्कूलों पर सुनियोजित तरीके से हमले करते हैं। उनकी वजह से कई स्कूल या तो बंद हैं या वीरान पड़ गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नक्सल समस्या मध्य से पूर्व तक कई राज्यों में फैली हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड पुलिस ने नक्सल प्रभावित जिलों में 43 स्कूलों में 28 खाली करवा लिए तथा 13 और स्कूलों को खाली करवाने जा रही है।

हालांकि, रिपोर्ट में भारत सरकार द्वारा नक्सली हिंसा की निंदा और उनकी गतिविधियों पर काबू पाने की उनकी कटिबद्धता की सराहना की गई है।

Thursday, May 20, 2010

एक ट्रक बारूद लूटा नक्सलियों ने

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों द्वारा लूटे गऐ अमोनिया नाइट्रेट के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक सुंदरराज पी ने आज बताया कि जिले के भानपूरी क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को नक्सलियों ने एक ट्रक को अगवा कर उसमें भरे 17 टन अमेनिया नाइट्रेन को लूट लिया। नक्सलियों ने जब बुधवार रात ट्रक चालक को रिहा किया तब इसकी जानकारी मिल सकी।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। उससे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के शहर विशाखापटनम से रायपुर के लिए ट्रक के जतिरए 17 टन अमोनिया नाइट्रेन रवाना किया गया था। मंगलवार को जब ट्रक भानपुरी क्षेत्र में पहुंचा तब नक्सलियों ने ट्रक को अगवा कर लिया और दूसरे दिन बुधवार को चालक को ट्रक संहित छोड़ दिया। इस घटना की जानकारी जब ट्रक चालक ने अपने मालिक को दी तब मामले की रपट लिखाई गई। पुलिस अधिकरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू की और विस्फोटकों की खोज शुरू की गई लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि अमोनिया नाइट्रेट का इस्तेमाल फर्टीलाइजर के रूप किया जाता है, लेकिन नक्सलियों इसमें अन्य सामान मिलाकर इसका इस्तेमाल विस्फोटक के रूप में करते है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस इस संबंध में ट्रक चालक और ट्रक मालिक से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी नक्सलियों ने भानपुरी इलाके से डेटोनेटर से भरे ट्रक की लूट लिया था जिसका कोई सुराग नहीं मिला पाया है।

विस्फोटकों की तलाश यातायात प्रभावित


नई दुनिया, 21 मई, 2010

नक्सलियों के खिलाफ उठी आवाज


नई दुनिया 20 मई, 2010

Wednesday, May 19, 2010

नक्सल बंद के दौरान नागरिकों में डर कायम

रायपुर। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में नक्सल बंद के दूसरे दिन पश्चिम बंगाल में नक्सली घटना के बाद राज्य में पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं बस्तर क्षेत्र के निवासी डरे हुए है।

राज्य में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज बताया कि नक्सलियों द्वारा बंद के आहवान को देखते हुए राज्य में सभी जिलों और थानों को सतर्क कर दिया गया है वहीं पश्चिम बंगा की घटना के बाद राज्य के सीमावर्ती जिलों और थानों को विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा क्षेत्र में नक्सली लगातार रेल्वे ट्रेक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते है इसलिए इन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दंतेवाड़ा जिले के सूत्रों ने बताया कि यात्री बस पर नक्सली हमले में 31 लोगों के मारे जाने की घटना के बाद से यहां के बस नहीं चला रहे है। दंतेवाड़ा के नागरिकों और दुकानदारों ने घटरना के विरोध में मंगलवार को शहर बंद रखा था लेकन आज बाजार खुले हुए है।

दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के एक व्यापारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं और बंद से उनका व्यापार प्रभावित हुआ है तथा अब यात्राकरने में भी डर लग रहा है। व्यापारी ने बताया कि उसे जरूरी काम से सुकमा जाना था, लेकिन परिजनों के कहने के बाद अभी उसने यात्रा टाल दी है।

उन्होंने बताया कि लोग सुकमा और कोंटा जैसे जगहों पर यात्रा करने से डर रहे है।

इधर बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती ने बताया कि बंद के दूसरे दिन शहरी क्षेत्रों में बसे और अन्य वाहन चल रहे है लेकिन आवापल्ली जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में बस आपरेटरों द्वारा बस नहीं चलाने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कते आ रही है।

मोहंती ने बताया कि बल के जवान मुस्तैद है तथा क्षेत्र में अभियान जारी है।

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र में बंद का कोई असर नहीं है तथा अभी तक स्थिति सामान्य है। अंदरूनी क्षेत्रों में आवागमन पर असर पड़ा है लेकिन सुरक्षा बल के जवान स्थिति को सामान्य करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नागरिकों पर नक्सली हमले के बाद बस्तर क्षेत्र के निवासी सहमे हुए है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा बल उन्हें भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे है।

एसपीओ बने नक्सलियों की आंख की किरकिरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल पुलिस जवानों की आंख के रूप में विख्यात विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) नक्सलियों की आंख की किरकिरी बने हुए हैं। यहीं कारण है कि नक्सली समय.समय पर इन एसपीओ को निशाना बनाने से नहीं चूकते हैं।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में वर्ष 2005 में जब जन-आंदोलन सलवा जुडूम की शुरुवात हुई तब से नक्सलियों ने इस इलाके में पुलिस तथा अपने खिलाफ खड़े होने वाले आदिवासियों के खिलाफ एक युद्ध छेड़ दिया है। वर्ष 2005 से लेकर अब तक इन पांच सालों में नक्सलियों ने तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली हैं जिनमें पुलिस कर्मी, विशेष पुलिस अधिकारी और आम आदमी शामिल हैं।

बस्तर में लड़ने वाले अर्ध सैनिक बलों और पुलिस जवानों में एसपीओ का नाम सबसे अंत में भले ही आता है लेकिन यहीं एसपीओ आज बाहर से आने वाले केन्द्रीय बल और राज्य पुलिस बल की आंख के रूप में काम करते हैं।

दंतेवाड़ा जिले में जब सलवा जुडूम आंदोलन की शुरुवात हुई तब नक्सलियों ने भारी संख्या में आदिवासियों को निशाना बनाना शुरू किया और उनका मुख्य निशाना सलवा जुडूम शिविर था। इस शिविर में रहने वाले आदिवासी युवकों ने जब नक्सलियों के खिलाफ खड़े होने की बात कही तब इन्हें ट्रेंनिग देकर विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्ति दी गई वहीं इसमें कुछ ऐसे युवक भी शामिल थे जो नक्सलियों की हिंसा को देखकर उनसे अलग हो गए थे। राज्य के पुलिस विभाग के प्रवक्ता आर के विज बताते हैं कि पिछले तीन दशक से छत्तीसगढ़ में आम आदमी के लिए लड़ने की बात कह हिंसा फैला रहे नक्सलियों ने सबसे पहले आदिवासी संस्कृति पर ही धावा बोला और उनके हाट बाजार बंद करवा दिए तथा पूजा स्थलों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

नक्सलियों की इन हरकतों से आदिवासी परेशान थे और उन्हें अपनी ही जमीन पर अपनी ही संस्कृति से बेदखल होने का दुख था। वर्ष 2005 में जब सलवा जुडूम आंदोलन की शुरुवात हुई तब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने पुलिस का साथ देने का बीड़ा उठाया।

राज्य सरकार ने जब इन्हें एसपीओ बनाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा तब केन्द्र सरकार ने इनके लिए 15 सौ रुपए प्रतिमाह का मानदेय निर्धारित करते हुए राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर मोहर लगा दी। बाद में इनके मानदेय में 650 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी कर दी गई।

पिछले माह जब राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह बस्तर के प्रवास पर थे तब उन्होंने एसपीओ को तीन हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय और तीन रुपए किलो प्रति किलो के दर से प्रतिमाह 35 किलो चावल देने की घोषणा की गई। आज बस्तर क्षेत्र में लगभग चार हजार एसपीओ काम कर रहे हैं।

राज्य के दंतेवाड़ा जिले में सलवा जुडूम की शुरुवात हुई और यहां के आदिवासी युवक एसपीओ बन गए तब से यह एसपीओ नक्सलियों की आंख की किरकिरी बने हुए हैं।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसपीओ क्षेत्र के आदिवासी युवक है और वे जंगल, पहाड़ों और यहां के भूगोल से भली भांति परिचित हैं। नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे फोर्स को यह एसपीओ रास्ता बताने में जैसे महत्वपूर्ण काम करते हैं। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि एसपीओ के भरोसे सुरक्षा बलों ने कई बड़े अभियान भी चलाए हैं और उन्हें सफलता भी मिली है। एसपीओ स्थानीय नक्सली नेताओं को भी पहचानते हैं और उन्हें गिरफ्तार करवाने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। इससे नक्सली एसपीओ से नाराज हैं और इन्हें लगातार नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहे हैं और जब इन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं तब वे इनके परिवार वालों की हत्या करने से नहीं चूकते हैं।

ऐसी ही एक घटना में नक्सलियों ने वर्ष 2007 में एसपीओ और पुलिस के रानीबोदली शिविर में हमला कर 55 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जिसमें 39 एसपीओ शामिल थे।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य शासन अब एसपीओ को पुलिस की नियमित भर्ती में प्रमुखता दे रहा है और कई एसपीओ आज सिपाही में रूप में भर्ती हैं। इस महीने की 17 तारीख को जब यात्री बस पर हमला किया गयाय और 31 लोगों की हत्या की गई तब इसमें 15 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए जिसमें पांच एसपीओ थे और 11 एसपीओ से सिपाही बने जवान थे।

पुलिस अधिकारी कहते हैं कि नक्सली इस बात से नाराज हैं कि जिन स्थानीय लोगों को डराकर वे राज करना चाहते हैं वही आज पुलिस का साथ दे रहे हैं तथा पुलिस जंगल में कामयाब भी हो रही है। पुलिस एसपीओ को जंगल में आंख समझती हैं तो नक्सली आंख की किरकिरी।

नक्सलियों से निपटने रक्षा विशेषज्ञों की जरूरत : रमन


नई दिल्ली. 19 मई. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नक्सलवादियों के खिलाफ लडाई को विकास कार्यों और सुरक्षा अभियान की दोहरी रणनीति से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त करते हुये आज केन्द्र से अपील की कि वह एकीकृत कार्ययोजना के लिये रक्षा विशेषज्ञों का एक समूह शीघ्र गठित करें जो राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा वन क्षेत्रों में इस समस्या के खात्मे के लिये रणनीतिक मार्गदर्शन करे। डा. रमन सिंह ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में नक्सलवाद को आतंकवाद करार देते हुये राजनीतिक दलों और मानवाधिकारवादियों से सवाल किया कि बाहरी मदद और हथियारों के सहारे सार्वजनिक वाहनों स्कूलों अस्पतालों पर हमले और निर्दोष लोगों के सामूहिक संहार को आतंकवाद नहीं कहेंगे तो फिर आतंकवाद किसे कहेंगे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि छत्तीसगढ में बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में सरकार के सक्रियता से चलाये जा रहे विकास कार्यों और नक्सलवाद के खिलाफ आगे बढ़कर कार्रवाई करने से जनता सरकार के साथ खड़ी हो रही है तथा नक्सलवादी इससे बौखला कर सुकमा जैसे हमले कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने बस्तर में विकास के लिये 9000 करोड़ रूपये की एक अलग से योजना बनायी है और योजना आयोग से उसकी स्वीकृति हासिल करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में माना कि नक्सलवाद के मुद्दे पर केन्द्र और छत्तीसगढ के बीच बेहतर तालमेल है तथा राज्य में मौजूद अर्ध्दसैनिक बल और राज्य पुलिस बल समन्वय पूर्वक काम कर रहे हैं।

Tuesday, May 18, 2010

पीढ़ापाल में नक्सली पर्चा, बाजार में पसरा सन्नाटापीढ़ापाल में नक्सली पर्चा, बाजार में पसरा सन्नाटा

कांकेर । नक्सलियों द्वारा दो दिन बंद के चलते रविवार की रात नक्सलियों का एक समुह नगर से दस किमी.दूर स्थित ग्राम पीढ़ापाल पहुंचे और सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार बंद रहेगा लिखा पर्चा जगह-जगह चिपकाया तथा जिसके चलते आसपास के 24 ग्रामों का बड़ा बाजार पीढ़ापाल में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में इक्का-दुक्का ग्रामीण तो नजर आये लेकिन व्यापारी सिरे से गायब रहे। दिनभर बाजार में दहशत का माहौल था।

दंतेवाडा में नक्सलियों द्वारा बस को उडाने के बाद दहशत व्याप्त

सुकमा ..दंतेवाडा। छत्तीसगढ के दंतेवाडा जिले में सुकमा रोड पर माओवादी नक्सलियों द्वारा कल बारदी सुरंग से विस्फोट कर एक यात्री बस को उडाने के बाद इलाके में दहशत व्याप्त है और बस संचालकों ने नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में बस चलाने से इंकार कर दिया है। इस घटना में 31 यात्री मारे गये थे जिसमें 16 पुलिस कर्मी हैं। कल इस घटना में मृतकों की संख्या 35 बतायी गयी थी । घटना के विरोध में आज दंतेवाडा जिला मुख्यालय में सभी दुकाने बंद हैं।नागरिकों ने एक रैली निकाल कर घटना का विरोध किया।इस बीच नक्सलियों द्वारा दो दिवसीय बंद के दौरान आज पूरे बस्तर संभाग में आवागमन पूरी तरह ठप है तथा बैलाडीला से विशाखापटनम चलने वाली पैंसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक टीजे लांग कुंमेर ने बताया कि कल दंतेवाडा .सुकमा मार्ग पर ग्राम चिंगावरम के पास हुए एक बारदी सुरंग विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गयी ।जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान ् पुलिस बल के 11 जवानों और 4 विशेष पुलिस अधिकारी तथा 22 नागरिक गंभीर हैं।जिनमें से कुछ का उपचार सुकमा अस्पताल में तथा कुछ लोगों का जगदलपुर मेडिकल कालेज में उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यात्री बस दंतेवाडा से सुकमा के लिए रवाना हुयी थी । जिसमें दंतेवाडा से कुल चालीस यात्री सवार हुए थे।जिनमें से कुछ नकुलनार ् मैलावाडा में उतर गए। इसके बाद भूसारास से आगे मिचवार के पास जवानों ने बस को रोका और कई जवान बस में सवार हो गये। यह जवान भूसारास इलाके में सर्चिंग के लिए रविवार की शाम रवाना हुये थे और सुकमा के थाना प्रभारी संदीप चंद्यकर के नेतृत्व में कल वापिस लौट रहे थे ।इन्हें सुकमा पहुंचना था।यह जवान ट्रक ्बस और एक जीप में भूसारास से करीब आठ किलो मीटर की दूरी तय करने के बाद जैसे ही वाहनों का काफिला पडवारास के पास पहुंचा तो घात में बैठे नक्सलियों ने बारदी सुरंग विस्फोट को अंजाम दिया ।इससे काफिले के तीसरे नंबर पर चल रही निजी यात्री बस विस्फोट की चपेट में आ गयी और बस के परखच्चे उड गये । विस्फोट में बस में सवार कोया कमांडों के जवान मौके पर ही शहीद हो गए ।वहीं ंबस चालक ् परिचालक सहित दर्जन भर यात्रियों को भी विस्फोट ने मौत की नींद सुला दिया ।जिसमें चार महिला यात्री भी शामिल हैं।तथा दो यात्री गंभीर रप से घायल हो गये। घटना स्थल से 20. 25. मीटर दूर खेत में पडा एक यात्री का शव हादसे की वीभत्सता को प्रदर्शित कर रहा है।उसके दोनों पांव विस्फोट में अलग हो गये।विस्फोट के बाद सडक के बीचों बीच चार. पांच मीटर बडा सा गड्डा हो गया ।घटना स्थल से तीन .चार मीटर दूर इलेक्ट्रिक तार भी बरामद हुए हैं।जिसे देख अंदेशा जताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सडक से कुछ किलोमीटर दूर झाडियों से हमले को अंजाम दिया।

नक्सली तो 229 जवानों को उड़ाना चाहते थे, योजना विफल

जगदलपुर ! माना जा रहा है दंतेवाड़ा जिले के चिंगावरम क्षेत्र में नक्सलवादियों ने 229 जवानों को उड़ाने की योजना बना रखी थी। योजना विफल हो गई। नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में बस में सवार 33 यात्रियों की मौत हो गई। मृत लोगों में एसपीओ भी शामिल हैं।

16 मई को खुफिया सूचना के आधार पर सुकमा थानेदार संदीप चंद्रा के नेतृत्व में भूसारास, चिंगावरम एवं गादीरास क्षेत्र के जंगलो की सर्चिंग हेतु निकली 125 छ.ग. सशस्त्र बल, 104 कोया कमांडो एवं एसपीओ की टीम 17 मई की शाम 4.30 बजे वापस लौट रही थी। थके-हारे जवानों ने अश्वनी राजकुमार बस क्र. सीजी-17 एसएस 9295 में भूसारास के पास शरण लिया किन्तु यह बस नक्सलियों का निशाना बन गया। सूत्रों का कहना है कि कुल 229 जवान जिसमें एसटीएफ, जिला पुलिस बल, कोया कमांडो एवं एसपीओ थे वे निशाना नहीं बन सके यदि अश्वनी राजकुमार की बस लैंडमाईन्स की चपेट में नहीं आती तो पीछे से आ रही जवानों से भरी वाहन चपेट में आ जाती । गत माह चिंतलनार के ताड़मेटला में घटित हुई नक्सली घटना में 65 वीं बटालियन का पूरी तरह सफाया हो गया। इसी प्रकार कल की घटना में सैकड़ों संयुक्त जवान मारे जाते।
आरक्षक बनने का सपना टूटा
दंतेवाड़ा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के भूसारास के पास लैण्डमाईंस विस्फोट में घायल हुई सुश्री संगीता नाग ने इलाज के दौरान मेडिकल मॉलेज में अपना दम तोड़ दिया।दंतेवाड़ा जिला पुलिस मुख्यालय में आरक्षक हेतु चयनित हुई जिसकी परीक्षा देकर संगीता नाग पिता मंगराम लौट रही थी तभी वह भूसारास के निकट नक्सलियों द्वारा लैण्डमाईंस विस्फोट में घायल हो गई। उपचार के दौरान संगीता ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया जिसके कारण उसकी आरक्षक बनने की चाहत मरहुम हो गई।

काउंसलिंग से लौट रही भावी शिक्षाकर्मी घायल
गादीरास थाना क्षेत्र के भूसारास के पास लैण्डमाईंस विस्फोट में घायल छिन्दगढ़ निवासी देवव्रत की पत्नी बुरी तरह घायल हो गई है। बड़ी जद्दोजहद के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। छत्तीसगढ़ निवासी देवव्रत का कहना था कि उनकी पत्नी का शिक्षाकर्मी में चयन हो गया है जिसकी काउंसलिंग कल थी। काउंसलिंग समाप्ति के बाद सुकमा लौट रही थी मगर हम भूसारास के पास इस घटना शिकार हो गए।

राजनीति चश्मे को हटाने की आवश्यकता-लखमा
दंतेवाड़ा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं कोन्टा विधायक कवासी लखमा का कहना है कि सभी लोगों को विश्वास में लेकर नक्सलियों से लड़ने की ठोस रणनीति बनानी होगी तभी नक्सलियों का सफाया हो जायेगा। श्री लखमा ने फोन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीतिक चश्मे को निकालकर सरकार को एक ठोस रणनीति बनानी चाहिये क्योंकि सरकार की गलत नीति के कारण ही नक्सलियों ने अपना पैठ बनाया।

मौत को सामने देख एसपीओ ने चलाई पहली बार गोली

जगदलपुर ! सोमवार को हुई बारूदी विस्फोट में घायल कोया कमांडो कमल सिंह 23 वर्ष निवासी छिंदगढ़ ने सोमवार को पहली बार नक्सलियों के द्वारा गोलीबारी के दौरान मौत को सामने देखकर पहली बार आत्मरक्षार्थ उसकी सरकारी बंदूक से तीन गोलियां चलाई।

कमल सिंह बड़ी मुश्किल से बात कर पा रहा था। वह भूसारास औ चिंगावरम के बीच हुई बारूदी विस्फोट में घायल हो गया है और उनका उपचार मेकॉज में चल रहा है। बड़ी धीमी आवाज से कमल सिंह ने इस प्रतिनिधि से कहा कि उसकी नियुक्ति बतौर एसपीओ वर्ष 2009 हुई है। दो माह के विशेष प्रशिक्षण के बाद उसे पुलिस बल के साथ कार्य करने हेतु भेजा गया। कमल सिंह को कोया कमांडो का प्रशिक्षण दिया गया था और इस प्रशिक्षण के बाद नक्सली विरोधी अभियानों में वह जरूर जाता रहा लेकिन कभी उसे गोली चलाने का अवसर नहीं मिला। बारूदी विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने घायलों पर गोली चलाई और कमल सिंह ने अपनी मौत को सामने से देखा और पहली बार उसने अपनी सरकारी बंदूक से तीन गोली चलाई और इस दौरान पुलिस की ओर से गोली चलते देख नक्सली भाग निकले। कमल सिंह का कहना था कि घायल अवस्था के बावजूद जब नक्सलियों ने गोलियां चलाकर उसकी जान लेने की कोशिश पर उसने मौत को सामने देखा और आत्मरक्षार्थ गोली चलाई और यह उसकी सरकारी बंदूक से निकली पहली गोलीबारी की घटना है।