Sunday, January 24, 2010

माओवादियों की नाकेबंदी से यातायात व्यवस्था ध्वस्त

भुवनेश्वर. 24 जनवरी. दक्षिण उड़ीसा में आज माओवादियों की दो दिनों को आथक नाकेबंदी की वजह से कई प्रमुख मार्गो पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में औद्योगीकरण और स्पेशल इकोनामिक जोन (सेज) की वजह से जनजातियों को विस्थापित किए जाने के विरोध में माओवादियों ने 25 जनवरी से दो दिनों तक के लिए आथक नाकेबंदी की घोषणा की है। इस वजह से मलकागिरी, नबारंगपुर, रायागदा और कोरापुट जिले में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। माओवादियों ने इस दौरान सरकार और पुलिस को बेकसूर जनजातियों के साथ ज्यादती किए जाने तथा उनके साथ नक्सलियों जैसा व्यवहार किए जाने के मद्देनजर चेतावनी दी और साथ नबारंगपुर जिले का पापडाहांडी पुलिस स्टेशन उडाने की धमकी भी दी। प्रशासन ने इसे देखते हुए माओवादी हिंसा से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को शंति पूर्ण बनाये रखने के मकसद से सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है।

नक्सलियों ने टावर उड़ाया


नारायणपुर। 24 जनवरी। नक्सलियों ने कल शनिवार की रात जिला मुख्यालय नारायणपुर में बीएसएनएल के टावर व कंट्रोल रूम को बारूदी विस्फोट से उड़ा दिया। इससे भवन के परखच्चे उड़ गए। इस वारदात से बीएसएनएल को लगभग 60 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। साथ ही जिले की संचार व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई।
नक्सलियों ने इसी दरम्यान नारायणपुर-कोण्डागांव मार्ग को भी अवरूध्द करने की कोशिश की। साथ ही जिला मुख्यालय व अन्य जगहों पर 72 घंटे के बंद का ऐलान करते हुए पर्चे फेंके हैं। जिला मुख्यालय में हुए इस दुस्साहसिक हमले से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात साढ़े 9 बजे बड़ी संख्या में पहुंचे सशस्त्र नक्सलियों ने नारायणपुर के बखरूपारा को घेर लिया। स्थानीय रहवासियों ने इन वर्दीधारियों की उपस्थिति को पुलिस की रूटीन सर्चिंग की कवायद समझा। इसके पहले कि लोग कुछ समझ पाते नक्सलियों ने बीएसएनएल के कंट्रोल रूम का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद रूम में तोड़फोड़ कर चारों ओर बम लगाकर विस्फोट कर दिया। घटना स्थल से महज 6-7 सौ मीटर की दूरी पर थाना स्थित होने के बावजूद नक्सली आराम से इस वारदात को अंजाम देकर चले गए। जाते-जाते नक्सलियों ने वारदात स्थल पर बड़ी संख्या में पर्चे भी छोड़ दिए। इन पर्चों में आपरेशन त्रिशूल के विरोध में 25 से 27 जनवरी तक 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी एक बस पर भी नक्सलियों ने पर्चे चिपका दिए थे। यह बस नारायणपुर से दुर्ग तक चलती है।
इस वारदात के बाद आज नगर में ओरछा मार्ग पर भरने वाले साप्ताहिक बाजार पर दहशत साफ दिखी। कल से मार्ग बंद होने की आशंका से सब्जी व्यवसायी भी दोपहर में ही अपने घर लौट गए। इस बीच नक्सलियों ने आज नारायणपुर-कोण्डागांव मार्ग पर स्थित ग्राम भाटपाल में भी सड़क पर पत्थर व पर्चे रखकर यातायात अवरूध्द करने की कोशिश की। इन पर्चों में नक्सलियों ने 25 से 27 तारीख तक बंद के दौरान किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलाने की ताकीद की थी। सिर्फ एम्बुलेंस को ही आने-जाने की छूट होने का जिक्र इन पर्चों में किया गया था।

(नवभारत, 25 जनवरी, 2010)

Saturday, January 23, 2010

कोयलीबेड़ा मार्ग में दो बम बरामद

कांकेर। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए पांच-पांच किलो वजनी दो बम पुलिस ने बरामद किया है। उसे बम डिस्पोजल स्क्वाड टीम ने डिफ्यूज किया। बीएसएपᆬ की गश्त के चलते लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंगों का पता चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर फोर्स गश्त में निकली थी। इसी दौरान कोयलीबेड़ा मार्ग में सिकसोड के पास पांच-पांच किलो का एक टिपिᆬन बम व पाइप बम मिला। सूचना पर जंगवार कालेज के बम डिस्पोजल स्क्वाड के नरेंद्र सिंह की टीम ने डिफ्यूज किया।

आपरेशन का जायजा लेने पहुंचे बीएसएफ चीफ़

कांकेर। संयुक्त आपरेशन का जायजा लेने बीएसएपᆬ के चीपᆬ ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने दरबार लगाकर जवानों से रूबरू भी हुए। अपने दौरे के दौरान बीएसएपᆬ के चीपᆬ ने हेड क्वार्टर का हाल भी जाना। उन्होंने जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए सतर्कता के साथ आपरेशन को अंजाम देने की बात कही।मिली जानकारी के अनुसार बीएसएपᆬ के डीजी श्री श्रीवास्तव अपᆬसरों के साथ हेलीकाप्टर से जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। बताया जाता है कि दो दिवसीय इस प्रवास के दौरान उन्होंनेकोयलीबेड़ा, दुर्गूकोंदल, बांदे, भानुप्रतापपुर, पखांजूर व अंतागढ़ क्षेत्र पहुंचे। यहां तैनात जवानों के बटालियन के हेड क्वार्टर में पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

इस दौरान कांकेर डीआईजी डॉ. एमएस तोमर व एसपी अजय यादव भी दौरे में साथ रहे।

इन चित्रों का दर्द झाँकिये तो भला


ये सारे आदिवासी केटरेम (किरंदुल) गाँव के हैं जो केटरेम में हुए मुठभेड़ के बाद अपने परिजनों की जानकारी लेने थाना पहुँची हुई हैं । बच्चों के साथ । क्या आप महसूस सकते हैं इन बच्चों के भविष्य के बारे में ? इनके मन में पसरे भय और आतंक के बारे में ?

क

नक्सली का जनविरोधी उत्पात


(नई दुनिया, रायपुर, बस्तर संस्करण, २४ जनवरी, २०१०)

माओवादियों के प्रति नरमी ने सरकार की खोली पोल

रांची(वार्ता)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति ने शनिवार को कहा कि माओवादियों के प्रति नरमी ने शिबू सरकार और प्रशासन की पोल खोल दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू ने यहाँ कहा कि झारखंड के अग्रणी नेता तथा राज्य की जनता द्वारा भगवान की तरह पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा के पोते से नक्सलियों द्वारा लेवी की मांग सरकार के निकम्मेपन का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा ने आमजन को शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी आज श्री शिबू की सरकार में उनके वंशज दहशत में जीने को मजबूर है। श्री बलमुचू ने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के शासन में माओवादियों ने पूरे सूबे में अपना पांव पसारा और श्री सोरेन के नरमी के कारण उनका मनोबल बढ़ा है उन्होंने कहा कि सरकार भगवान बिरसा मुंडा के परिजनों को उचित सुरक्षा प्रदान करें।

नक्सली विस्फोट - चार की मौत


(नई दुनिया, जगदलपुर, २४ जनवरी, २०१०)

चार नक्सली मारे गये

मलकानगिरी/दंतेवाड़ा (ब्यूरो)। उड़ीसा के कोरापुट जिले में नारायणपुर से लक्ष्मीपुर मार्ग पर शनिवार को बारूदी विस्फोट में कमांडर वाहन में सवार चार ग्रामीणों की मौत हो गई तथा आठ एसओजी के जवान घायल हो गए। नक्सलियों ने २५ व २६ जनवरी को उड़ीसा बंद का भी आह्वान किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में बचेली में बिजली मरम्मत कार्य के सिलसिले में जा रहे दो मजदूर प्रेशर बम के फटने से घायल हो गए। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना अंतर्गत कुटरेम-ककाड़ी की पहाड़ियों में मुठभेड़ के दौरान संयुक्त पुलिस बल ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है। घटना स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

मलकानगिरी जिले में हुई घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एसओजी के जवान नारायणपुर से गश्त के लिए कमांडर वाहन से लिफ्ट लेकर निकले थे। रास्ते में विस्फोट होने से उसमें सवार चार ग्रामीणों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।


इसके अलावा नक्सलियों ने कोरापुट जिले के माछकुंड में बीएसएनएल के मोबाइल टावर तोड़-फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। बचेली के एनएमडीसी क्षेत्र के राजा बंगला के पास स्थित पंप हाउस की बिजली शनिवार को ठप हो गई थी। मरम्मत करने के लिए १६ मजदूरों को वहाँ भेजा गया। सुबह साढ़े ११बजे पंप हाउस से लगभग २० मीटर पहले कच्चे सड़क में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाया गया प्रेशर बम ब्लास्ट हो गया। जिससे आगे आगे चल रहे सुंदर कश्यप व मंगल कश्यप घायल हो गए।

दंतेवाड़ा में हथियार बरामद

दंतेवाड़ा एसपी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में दो हार्डकोर बताए गए हैं। घटना स्थल से दो १२ बोर, एक ३१५ बोर, दो एक्सप्लोजिव कंटेनर तथा भारी मात्रा में परंपरागत हथियार समेत बर्तन,वर्दी, खाने पीने का सामान तथा अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि मलांगिर एरिया कमेटी के अंतर्गत आने वाले नक्सली संगठनों का कैंप होने की सूचना मिल रही थी।

(नई दुनिया, रायपुर, २४ जनवरी, २०१० )

नक्सली और मच्छर दोनों से जूझ रही है पुलिस

जगदलपुर। नक्सली उन्मूलन के लिए बस्तर में तैनात सैन्य बल को एक साथ दो मोर्चो पर संघर्ष करना पड़ रहा है। पहले तो उन्हें नक्सलियों के संघर्ष में उलझना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर उनके समान्तर एक और खतरे से भी मुकाबला करना पड़ रहा है और भौगोलिक परिवेश से जुड़े इस दूसरे मोर्चे पर सैनिक अपने को बेहद असहाय और विवश महसूस कर रहे है और यह विवशता क्षेत्रीय मच्छरों व मलीरिया जैसी संक्रमक बीमारियों के कारण है जिससे निपट पाना उनके बस की बात नहीं रहे गई। आए दिन मलेरिया से प्रभावित सैनिकों को अस्पताल की शरण लेना पड़ रहा है कुछ को तो अकाल मौत की त्रसदी भी झेलनी पड़ी है।
क्षेत्र के प्रसिद्ध पैथोलाजिस्ट डा. हेमंत कुमार का कहना है कि निश्चय ही बस्तर जिले के लिए मलेरिया एक अविशाप है विशेष कर दक्षिण बस्तर के ग्रामीण अंचलों में इसका प्रकोप भारी मात्रा में देखा जाता रहा है। आए दिन सुदूर ग्रामीण अंचलों में मलेरिया से मौतो का होना एक आम सी बात हो चली है। जिससे सैन्य बलों को भी रूबरू होना पड़ रहा है।
डा. हेमंत कुमार का यह भी कहना है कि बस्तर से बाहर रहने वालों की प्रतिरोधात्मक शक्ति बस्तरवासियों की तुलना में कम है। डा. हेमंत का कहना है कि मलेरिया की सबसे बड़ी वजह है एनाफीलिस मादा मच्छरों की बड़ी संख्या बस्तर के ग्रामीण क्षेत्र में एनाफीलिस मच्छरों की संख्या लगभग 60 प्रतिशत है और इन मच्छरों को भौगोलिक परिस्थितियों पहाड़ी व डबरो और गंदे पानी के गड्ढों में पनपने का पर्याप्त अवसर मिल जाता है। इसलिए ऐसी परिस्थितियां प्रदेश में जहां कही भी बहुतायात से उपलब्ध वहां पर मलेरिया का प्रोकोप ज्यादा देखा जा रहा है। विशेषकर बस्तर कोरिया, कोरबा, जसपुर, सरगुजा, अम्बिकापुर जैसे विपरित भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में मलेरिया को पनपने का पूरा अवसर मिलता है आज सैन्य बालों के सामने या दूसरे मोर्चे का संघर्ष ज्यादा हावी होता दिख पड़ रहा है और इस पर इनका कुछ जोर भी नहीं चल पा रहा है। बीजापुर भोपालपटनम, तोंगपाल, कुआकोण्डा, कटेकल्याण, बारसूर, कुकानार, कुरेंजी, बकावण्ड, मारडूम, भैरमगढ़ जैसे क्षेत्रों में मलेरिया का प्रकोप भारी मात्रा में व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि मलेरिया के घातक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने कुछ विशेष प्रकार के रोगों के निदान हेतु एक अलग से कार्य योजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत आदिवासी क्षेत्रों में फायलेरिया, मलेरिया को विशेष रूप चिन्हित कर उसके निदान की पहल की जा रही है और इस दिशा में केन्द्र शासन करोड़ों रूपए नियमित रूप से व्याय कर रहा है।
डा. हेमंत कुमार का मानना है कि यद्यपि शासन का यह प्रयास अत्यंत सार्थक है जिसके परिणाम निश्चित रूप से सकारात्मक रूप से सामने आएंगे लेकिन अभी से आश्वास्त होने जैसी स्थिति नहीं है एक लंबी कार्य योजना के अंतर्गत ही इसके परिणाम सामने आएंगे इसमें संदेह नहीं है लेकिन चूंकि अभी इसमें समय लगेगा इसलिए प्रत्येक आदिवासी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि वे इस विक्रल होती समस्या को एक गंभीर चुनौती के रूप में लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और पूरी सजगता के साथ क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित करें ताकि इसके परिणाम संतोषप्रद रूप में सामने आ सके।
(सुधीर जैन, जगदलपुर की रपट)

Friday, January 22, 2010


दंतेवाड़ा ! नारायणपुर के बेनूर थाना क्षेत्र के दो आश्रम स्कूल के आदिवासी छात्रों की नक्सलियों ने दो दिन पूर्व नृशंस हत्या कर उनके शव को सड़क पर फेंक दिया था। इसी दिन नक्सलियों ने बचेली के मुर्गा बाजार में भी एक एसपीओ की गला रेतकर हत्या कर दी थी। तीनों की हत्या की वजह माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करना बताया था। स्कूली छात्रों व बेकसूर पुलिस जवानों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में सैकड़ों स्कूली छात्रों व नक्सल पीड़ित परिवार के परिजनों ने मौन जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया। नारायणपुर के स्कूली छात्र दलउराम सोढ़ी व मंगाराम कोर्राम व बचेली में एक एसपीओ माडवी मंगडू की हत्या के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों स्कूली छात्र व नक्सल पीड़ित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में मौन जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। मंगाराम कोर्राम व दलउराम सोढ़ी अमर रहे, नक्सलवाद मुर्दाबाद, नक्सल भगाओ बस्तर बचाओ संबंधी तख्ती बोर्ड लिए ग्रामीणों व बच्चों ने मौन जुलूस कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए नगर के मुख्य मार्गो में निकाली गई। रैली में स्कूली छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरूष भी शामिल हुए जो नक्सल पीडित परिवारों से थे। मौन जुलूस में जिला मुख्यालय के अलावा कासोली, बांगापाल, चितालंका के अलावा इंद्रावती नदी पार रहने वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण व स्कूली छात्र शामिल हुए। स्वस्फूर्त निकाले गए मौन जुलूस में स्थानीय जनप्रतिनिधि नजर नहीं आए और ना ही जुडूम के लोग दिखे। मौन जुलूस में शामिल होने आए बांगापाल व कासोली के स्कूली छात्रों ने बताया कि नक्सलियों ने हम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आज उन्हीं के वजह से हजारों आदिवासी अपने घरबार से बेघर हो गए हैं। ऐसे देश विरोधी लोगों के खिलाफ सरकार को सख्ती से कार्यवाई करनी चाहिए। छात्र ने भावुक होते हुए कहा कि नक्सलियों की लड़ाई पुलिस व सरकार से है किन्तु वे जिस तरह आम ग्रामीणों व हम जैसे स्कूली छात्रों की नृशंस हत्या कर रहे हैं ये किसी भी कीमत पर न्यायसंगत नहीं है। हम ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करते हैं और अपने शहीद साथियों को श्रध्दांजलि देने व नक्सलवाद मुर्दाबाद के नारे लगाने हम सभी यहां एकत्र हुए हैं। मौन जुलूस रैली निकाले जाने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंध सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
पीड़ित परिवार को सहायता
आश्रम के दो स्कूली छात्रा दलउराम व मंगलराम की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की घटना को देश के गृहमंत्री पी.चिदंबरम ने नक्सलियों की कायराना हरकत बताया है। नक्सल संबंधी विशेष बैठक लेने देश के गृहमंत्री पी.चिदंबरम आज राजधानी रायपुर पहूंचे थे। छात्रों की हत्या के संबंध में उन्होने कहा कि यह खबर दिल को बेहद झकझोर कर रख देने वाली है। दोनों छात्र सेना में भर्ती होना चाहते थे। उन्होने मृतक दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही है।

धमतरी मेंअसला बारुद सहित चार नक्सली पकड़ाए


नक्सलियों से साहित्य सहित भारी मात्रा मे विस्फोटक सामग्री जब्त
धमतरी ! पंचायत चुनाव में बाधा पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने भारी मात्रा में असला बारूद मंगाया था, और वे उसे 8 जनवरी को देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे छुपाने की फिराक में थे। जिसे सिहावा पुलिस बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने सर्चिंग अभियान के दौरान धर दबोचा। बारूदों के साथ चार नक्सली भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। नक्सलियों के पास से कारतूस से भरी एक बंदूक भी बरामद हुई। साथ ही 9 टिफिन बम सहित कई विस्फोटक सामग्रीयां एवं नक्सली साहित्य बरामद हुआ।


पुलिस अधिक्षक शेख आरिफ हुसैन ने बताया कि गत 8 जनवरी को मुखबिर से उन्हे सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लेकर सिहावा के जंगलों मे प्रवेश कर रहे है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद श्री हुसैन और नक्सल आपरेशन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने एक टीम तैयार की जिसमें सिहावा थाना प्रभारी नरेन्द्र पुजारी, नगरी थाना प्रभारी राजेश साहू एवं छत्तीगढ़ सशस्त्र बल के 75 जवान शािमल थे। इस टीम ने सूचना मिलते सिहावा क्षेत्र की सर्चिंग शुरू कर दी। श्री हुसैन ने बताया कि सिहावा से 25 किमी की दूरी में घने जंगल के बीच बसे गांव ठैनी के समीप देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे पुलिस बल को पटाखे फुटने की अवाजे आई। जिससे पुलिस बल ने अपना पोजिसन ले लिया। किन्तु दस मिनट तक किसी भी प्रकार की कोई हलचल नही हुई। इसके बाद पुलिस दल अलग-अलग दलों में बंट गये और जिस दिशा से आवाज आई उसे चारों ओर से घेर लिया। तभी दो व्यक्ति दौड़ते हुए वहां से निकले जिन्हे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होने समीप मे छुपे अपने अन्य साथियों के बारे में बताया। श्री हुसैन ने बताया कि नक्सली वहां एक बैठक ले रहे थे, जिसमे लगभग 10 लोग उपस्थित थे। इनमे से 6 लोग तो भागने में सफल हो गए। किन्तु चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।


श्री हुसैन ने बताया कि पकड़े गए चार संदिग्ध लोगों में दो युवक है, जिनमें से प्रकाश मरकाम पिता छतरसिंग मरकाम की उम्र 19 वर्ष तो दीपक कुमार पिता रतनलाल हल्बा की उम्र 18 वर्ष है। इसके अलावा उनके साथ पकड़े गए लोगों में बालाराम कुंजाम पिता सरऊराम गोड़ 40 वर्ष और रोहित कुमार पिता रतनलाल हल्बा 35 वर्ष शामिल है। ये सभी रायपुर जिले के मैनपुर थानांतर्गत ग्राम छोटे गोबरा निवासी है। जो पंचायत चुनाव में बाधा पहुंचाने के लिए बाहर से असला बारूद लेकर यहां पहुंचे थे। पुलिस ने इनके पास से स्टील के 9 टिफिन बम बरामद किए। जिनमे से 2 बमों का वजन 50 किलो ग्राम है, ओैर बांकी के सात 15 किलो के है। इसके अलावा उनके पास से एक भरी हुई बंदूक, 3 किलो जीलेटीन, 5 बैटरी, 19 कैमरा फ्लैस,दो धनुष बाण, एक बंडल तार, 8 नग सूतली बम, 2 नग मोटर सायकल स्पार्क प्लक, पांच नग रिचार्ज सेल बैटरी, 1 नोकिया मोबाईल, 2 नग प्लेयर, 2 नग पेचकस, 1 जोड़ी हरे रंग की नक्सली वर्दी, 1 जोड़ी लाल रंग के जूते और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद हुआ है। श्री हुसैन ने बताया कि कई साहित्य मजदूर संघ के अभियान से जुड़े हुए थे, जिन्हे देखकर एैसा लगता है कि ये सीपी आई माओवादी हो सक ते है। उन्होने बताया कि चारों से अभी कड़ी पूछताछ की जा रही है। जिनसे पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते है।


सिहावा थाना में इन चारों के खिलाफ धारा 121, 122, 212 ताहि एवं धारा 16,18,23,38, 39 युएपीए एक्ट, 25 ्र,27 आम्स एक्ट एवं 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। इन आरोपियों को आज न्यायल मे पेश किया जाएगा।


पुलिस को मिल रहा ग्रामीणों का भरपुर सहयोग
पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसैन ने बताया कि सिहावा क्षेत्र के गांव में पुलिस बल जा-जा कर लोगों को नक्सलियों का साथ न देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, और इसमें पुलिस काफी हद तक सफल भी हुई है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण 8 जनवरी को नक्सलियों के द्वारा सिहावा बंद के दौरान देखने को मिला। सिहावा क्षेत्र की सभी दुकाने खुली हुई थी वहीं वनांचलों मे साप्ताहिक बाजार भी लगे थे, इसके अलावा उन गांवो में मड़ई का भी आयोजन हुआ था। जिसमें ग्रामीण बेखौफ होकर मजा ले रहे थे।


श्री हुसैन ने बताया कि इसके लिए पुलिस गांव-गांव जाकर नक्सल विरोधी पर्चे चिपका कर ग्रामीणों को नक्सलियों के गलत हरकतों के बारे में बता रही है। इसी वजह से अब वनांचलों के ग्रामीण भी पुलिस की भरपूर मदद कर रहे है। पुलिस अधिक्षक ने आगे बताया कि 30 और 31 जनवरी को मिशन मैदान मे नक्सल विरोधी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें नगरवासियों को नक्सलियों की हरकतों से परिचित कराया जाएगा कि किस तरह से नक्सली प्रदेश के लिए घातक हो रहे है। इसके अलावा शहीदों को श्रध्दांजलि देने के लिए विभाग द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।
(देशबंधु, रायपुर, धमतरी संस्करण से साभार)

'नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई आगे चार साल चलते रहना है' - रमन


रायपुर ! मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह ने कहा कि नक्सलियों से लड़ाई चार दिन या चार महीनों की नहीं है। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई आगे चार साल भी चलते रहना है। मुख्यमंत्री आज मंत्रालय परिसर में मीडिया वालों से बातचीत कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली समस्या पर नियंत्रण पाने प्रदेश सरकार पिछले पांच सालों से प्रयासरत रही है। नक्सलवाद से लड़ने छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड एवं अन्य राज्यों के बीच आम सहमति बनी हुई है। आज केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किस तरह विकास करें इस पर भी बातचीत हुई। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें, एवं स्कूलें बनाने पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की एक जैसी सोच है। नक्सली समस्या से निपटने सरकार रणनीति के तहत काम कर रही है। नक्सलवाद पर काबू पाने थोड़ा समय लग सकता है। ये समस्या कोई आज की नहीं है। 40 साल पुरानी है। हम हड़बड़ी में कोई काम नहीं करेंगे। हम इस लड़ाई में निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुके हैं। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नक्सलियों से लड़ने आर्मी की जरूरत नहीं है।

मजबूत होकर नक्सलवाद से लड़ना है : पटनायक


रायपुर ! उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि उड़ीसा में नक्सली समस्या से निपटने के हम थाने, जेल व शस्त्रागार को मजबूत बना रहे हैं। पटनायक आज दोपहर मंत्रालय परिसर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पटनायक ने कहा कि नक्सलवाद से निपटने में हमें अच्छी सफलता मिल रही है। उड़ीसा में हम खनिज संसाधानों पर नक्सलियों को हावी नहीं होने देंगे। नक्सली खनिज संसाधनों का दोहन नहीं होने देंगे तो राज्य का विकास कैसे होगा। उनकी नीतियां विकास विरोधी हैं।

संयुक्त अभियान से नक्सली बौखलाये


(नई दुनिया, रायपुर, पृष्ठ ९, २३ जनवरी, २०१०)

पुलिस - नक्सली मुठभेड बीजापुर में

उसूर थाना क्षेत्र में आवापल्ली चौकी से बारह किमी दूर नेण्ड्रा गांव में शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। एसडीओपी अशोक सिंह ने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। मुठभेड़ करीब आधे घंटे चली। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए। पुलिस पार्टी में एसपीओ और जिला बल के जवान शामिल थे।

झारखंड से नक्सलियों का पलायन

जशपुरनगर। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों को खौफ बना हुआ है और नक्सलियों के नाम पर प्रत्याशियों के समर्थन की अटकलें लगाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में पुलिस गतिविधि से नक्सली छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। दोनों राज्यों की सीमा पर नक्सलियों और पुलिस की आंख मिचौली जारी है। इस बीच पंचायत चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के ऊपर चौतरफा दबाव बना हुआ है और कई प्रत्याशी चुनाव को लेकर उत्साहित नहीं है। रोजगार गारंटी योजना के प्रारंभ से ही पिछले पूरे ५ वर्षों में अपराधिक तत्वों द्वारा लेवी वसूली, अपहरण के कई मामले जग जाहिर होते रहे हैं और दर्जनों मामले न्यायालय में विचाराधीन भी हैं। चौतरफा दबाव के परिणाम स्वरूप पंचायतों में भारी अनियमितता देखने को मिली, जिससे १०० से भी अधिक सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई हुई। कई सरपंच बर्खास्त हुए और एक दर्जन से भी अधिक सरपंचों को जेल की भी हवा खानी पड़ी। सरपंचों की बर्खास्तगी व बड़े पैमाने में प्रकरण दर्ज किए जाने के पीछे भी नक्सली व आपराधिक तत्वों को कारण माना जाता है।

फरार हैं कई अपराधी : जिले के कई ईनामी कुख्यात अपराधी आज भी फरार हैं और इन्हें पकड़ने में पुलिस को नाकामयाबी ही मिली है। नक्सली संगठन के नाम से अपराधों को अंजाम देने वाले मंगल नगेसिया, अशोक उरांव जैसे कई आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीलएफआई के सदस्य के रूप में काम कर रहे मंगल नगेसिया के नाम का जिला सहित झारखंड में भी खौफ है और पंचायत चुनाव में इनके नामों को खूब उछाला जा रहा है।

रुके हैं कई निर्माण कार्य : नक्सली खौफ के कारण कई क्षेत्रों के निर्माण कार्य आज भी रुके हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मनोरा विकासखंड की तीन महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। इनमें मनोरा से मधवा तक १३।३८ किलोमीटर, जामपाठ से कपरोल तक ५.७ किलोमीटर व सरजुला से घाघरा के बीच ९.३५ किलोमीटर शामिल है।

जनता उतरी सड़क पर


( नईदुनिया, रायपुर, पृष्ठ ९, २३ जनवरी, २०१०)

चिदंबरम का नक्सल मंथन


नई दुनिया, रायपुर, संपादकीय, २३ जनवरी, 2010

सीमाओं में ही दबोचे जाएँगे नक्सली

नक्सलवाद पर शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी। चिदंबरम ने पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आरआर पाटिल सहित अन्य अफसर उपस्थित थे। छत्तीसगढ़, उड़ीसा और महाराष्ट्र अब अपनी- अपनी सीमाओं में नक्सलियों को दबोचने की रणनीति पर काम करेंगे। इसके लिए तीनों राज्य की सीमाओं पर हथियार, रसद और आवाजाही पर खास नजर रखी जाएगी। संयुक्त अभियान में जल्द ही झारखंड भी शामिल होगा। नक्सलियों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी की एक और बटालियन तैनात होगी। नक्सलियों से राज्यों की पुलिस और केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल ही मुकाबला करेंगे। इनके खिलाफ सेना का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री पी। चिदंबरम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व संबंधित राज्यों के अधिकारियों व अर्द्ध सैनिक बलों के आला अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि तीनों राज्य नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने पर सहमत हैं। इस अभियान में झारखंड को शामिल करने के लिए वहाँ के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को २८ जनवरी को चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया गया है। आंध्रप्रदेश ने नक्सलियों पर अंकुश लगा रखा है। इस वजह से वहाँ के मुख्यमंत्री व अफसरों को बैठक में नहीं बुलाया गया। श्री चिदंबरम ने कहा कि संयुक्त अभियान पूरी तरह विकास आधारित है। प्रभावित इलाकों को नक्सलियों से मुक्त करा कर वहाँ सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएँ और स्कूल, पंचायत भवन जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
प्रभावित राज्यों के ३३ जिलों को चिन्हित किया गया है जो नक्सली आतंक के कारण वर्षों से विकास कार्य के क्रियान्वित नहीं होने से काफी पिछड़ गए हैं। इनके विकास के लिए राज्य सरकारों को केंद्र ने पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि से राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों के विकास के लिए धन की कमी समस्या नहीं बनेगी।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों के विदेशों से संबंध होने का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है, लेकिन तस्करी के जरिए विदेशों से हथियार मंगाए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। श्री चिदंबरम ने कहा कि नक्सली हिंसा और हत्याओं में संलिप्तता छोड़ दें तो उनसे बातचीत की जा सकती हैं। गुヒवार को नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा की गई दो स्कूली बच्चों की हत्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलियों की न तो कोई विचारधारा है और न ही वे विकास चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने सेना में भर्ती होने जा रहे इन दोनों बच्चों को मार दिया।
जनसुनवाई की सूचना ही नहीं दी : दंतेवाड़ा में वनवासी चेतना आश्रम द्वारा आयोजित जनसुनवाई में नहीं आने के संबंध में पूछे जाने पर श्री चिदंबरम ने बताया कि आश्रम के हिमांशु कुमार ने दिल्ली आकर मुझे जनसुनवाई के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने साफ कर दिया था कि मुख्यमंत्री अगर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तभी वे शामिल होंगे। श्री चिदम्बरम ने कहा कि यह शर्त रखे जाने के बाद संगठन के लोगों ने उनसे सम्पर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण का राजभवन से लेना देना नहीं है। जहाँ तक राजभवन से चर्चा का सवाल है, तो राज्यपालों से सप्ताह में कम से कम एक बार विभिन्ना विषयों पर चर्चा होती रहती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
(नई दुनिया, रायपुर, २३ जनवरी, २०१० से साभार)